हाथरस रोड स्थित एमडी हॉस्पिटल में संत विष्णु चेतन जी महाराज का डायरेक्टर एवं समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम और आरबी गौतम ने माल्यार्पण कर पारंपरिक ढंग से सम्मान किया। अस्पताल के स्टाफ और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने भी संत से आशीर्वाद प्राप्त किया। संत विष्णु चेतन ने समाज में बढ़ते तनाव व कटुता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रेम ही वह शक्ति है, जो हर कठिनाई को सरल बना सकती है। कार्यक्रम में अनिका गौतम, रवि गौतम, प्रवेश, प्रशांत वर्मा, अखिलेश, जीतू चौधरी, शुभम पाठक, ओमवीर सिंह आदि मौजूद थे।