फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Mon, 18 May 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं सीमा उपाध्याय। संवाद
विज्ञापन
विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बा में शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में 14 झांकियां शामिल हुईं। शोभायात्रा कस्बा के कासगंज रोड, जीटी रोड, बगिया बारहसैनी होते हुए भूतेश्वर कॉलोनी में समाप्त हुई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



शोभायात्रा से पूर्व कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, धर्म एवं सनातन परंपरा के प्रतीक हैं। हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विचार गोष्ठी के बाद परशुराम के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मौके पर विप्रजनों का सम्मान किया गया।


पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने शोभायात्रा का फीता काट कर शुभारंभ कराया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, हनुमान जी, दुर्गे माता, भोले शंकर, भौकाल भैरों आदि की झांकियां शामिल थी। विप्र समाज के युवा डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर नृत्य करते दिखाई दिए। मां काली की सवारी तलवारबाजी के करतब दिखाती चल रहा थी।
विज्ञापन



शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ अमित पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। कोतवाली पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशवाहा मौजूद रहे। शोभायात्रा में अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, अरुण दीक्षित, मुन्ना लाल दीक्षित, तरुण त्रिवेदी, दुर्वेश पचौरी, आकाश दीक्षित, मुकेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, मीरा माहेश्वरी, सुनील पचौरी, दुर्गेश पचौरी, रानू पंडित आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं सीमा उपाध्याय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें