फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में नशीला पदार्थ देकर सब्जी वाले को लूटा

विज्ञापन
नशाखुरानी का शिकार युवक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई के पास बुधवार को बदमाशों ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। दूसरे परिजनों को सब्जी विक्रेता बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस अभी इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के चामड़ गेट निवासी अनिल कुमार फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फैक्टरी में काम नहीं हो रहा है। इस कारण परिवार पालने के लिए अनिल ने सब्जी की ढकेल लगाने का काम किया। बुधवार को वह परसारा और पैकवाड़ा की तरफ सब्जी बेचने के लिए गया था। देर रात तक भी जब अनिल घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और फिर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे अनिल कुम्हरई गांव के निकट बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। होश आने पर उसके बताया कि दो लोगों ने उसे चाय पिलाई थी, उसके साथ ही उसे कुछ दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। अनिल ने यह भी बताया कि चाय पिलाने वाले लोग उसकी जेब में रखे करीब 2250 रुपये और सब्जी को भी ले गए। एसएचओ चंदपा वीपी गिरी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर पीड़ित आएगा तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें