एक दुकानदार ने शनिवार को तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित ने तीन बाइक सवारों पर तमंचे के बल पर तीस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अखिलेश कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी महामई सलावत नगर ने कहा है कि 23 अगस्त की शाम शाम को अलीगढ़ रोड स्थित केजीएन डिग्री कॉलेज के सामने अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच तीन व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर एक बाइक पर आए। युवक से चौथ के नाम पर रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना किया तो गालियां देकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि गल्ले से तीस हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने बताया है कि जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।