क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव रायक के निकट में शराब की दुकान चला रहे सेल्समैन से बाइक पर सवार तीन लोग एक लाख से ज्यादा रुपये लूटकर ले गए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
संतोष पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव दाऊदा का कहना है कि वह गांव गंगागढ़ी स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। सोमवार की रात को वह अपनी देसी शराब की दुकान को बंद कर मुरसान की ओर पैसे लेकर आ रहा था।
जैसे ही वह गांव रायक के निकट में पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन लोग मौके पर आ गए और उन्होंने तमंचे के बल पर एक लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए। घायल सेल्समैन का उपचार मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। संवाद