फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हेड कांस्टेबल की मां को बंधक बनाकर घर में लूट, जेवरात व 94 हजार रुपये ले गए बदमाश

Fri, 19 May 2023 12:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मां विद्या देवी घर पर अकेली थीं। बुधवार रात करीब एक बजे घर में बदमाश घुस आए। बदमाशों ने मां के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और कनपटी पर तमंचा रख दिया। जिससे वह शोर न कर सकीं। उसके बाद बदमाशों ने घर के दो कमरों की कुंदी काट दी और अलमारी में रखे 94 हजार रुपये, सोने की चेन, तीन अंगूठी, गले का हार, मंगलसूत्र और सात जोड़ी पायल लूट ले गए।
विज्ञापन
हैड कांस्टेबल मां विद्या देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पिसावा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर के माजरा भूरगढ़ी में एक हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। हेड कांस्टेबल की मां को बंधक बनाकर उससे कुंडल भी लूट लिए। घटना को लेकर हेड कांस्टेबल के भाई ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


 बबलू कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा बीमार था। जिसके उपचार के लिए वह पत्नी के साथ अपने भाई अजीत चौधरी (जो हापुड़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं) के पास गया था। मां विद्या देवी घर पर अकेली थीं। बुधवार रात करीब एक बजे घर में बदमाश घुस आए। बदमाशों ने मां के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और कनपटी पर तमंचा रख दिया। जिससे वह शोर न कर सकीं।

 उसके बाद बदमाशों ने घर के दो कमरों की कुंदी काट दी और अलमारी में रखे 94 हजार रुपये, सोने की चेन, तीन अंगूठी, गले का हार, मंगलसूत्र और सात जोड़ी पायल लूट ले गए। जाते समय मां के कानों के कुंडल भी उतार ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मां ने शोर मचाया तो पड़ोसी घर पहुंचे। उसके बाद हापुड़ फोन किया तो बबलू अपने भाई अजीत चौधरी साथ घर आ गया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें