फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: त्योहार पर गैस सिलिंडर के लिए कतार में इंतजार, महिला-बुजुर्ग और काम-धंधे वाले लोग परेशान

Sat, 07 Nov 2026 12:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

उपभोक्ताओं को घर पर डिलीवरी मिलने की जगह सड़कों, गोदामों और अस्थायी ठिकानों से खुद ही सिलिंडर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और काम-धंधे वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सिलिंडर के इंतजार में बैठे ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति के प्रशासनिक दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। घर बैठे एलपीजी सिलिंडर मिलने के बजाय उपभोक्ताओं को त्योहार के मौके पर लंबी कतारों में लगकर सिलिंडर लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


हाथरस शहर के आगरा रोड पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर सीधे मालवाहक चार पहिया वाहनों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे जा रहे हैं, जबकि ये सिलिंडर घरों पर डिलीवरी के लिए होते हैं। सिलिंडर पाने की आपाधापी में उपभोक्ता सुबह आठ बजे से ही आगरा रोड पर आकर कतार में खड़े होने पर विवश हैं। 

उपभोक्ताओं को घर पर डिलीवरी मिलने की जगह सड़कों, गोदामों और अस्थायी ठिकानों से खुद ही सिलिंडर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और काम-धंधे वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें