शादी में कपड़ों की खरीदारी बढ़ जाती है। बात करें महिलाओं की, तो वह ऐसे गर्म कपड़ों को तरजीह दे रही हैं, जो उन्हें कड़ाके की ठंड से पूरी तरह सुरक्षित रखने के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी दें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इस बार सर्दियों के मौसम में महिलाओं और युवतियों के विंटर फैशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पारंपरिक स्वेटर और शॉल की जगह अब स्टाइलिश लॉन्ग जैकेट और ओवरकोट महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं।
विज्ञापन
इनकी बढ़ती मांग के चलते हाथस शहर के तिब्बती बाजार से लेकर प्रमुख स्थानीय बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। शहर के रामलीला ग्राउंड स्थित अस्थायी तिब्बती बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, कमला बाजार और सासनी गेट स्थित रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम पर इन दिनों नए-नए डिजाइन और रंगों के ओवरकोट व लॉन्ग जैकेट की भरमार है।
दुकानदार दीपक जैन का कहना है कि इस सीजन में महिलाएं ऐसे गर्म कपड़ों को तरजीह दे रही हैं, जो उन्हें कड़ाके की ठंड से पूरी तरह सुरक्षित रखने के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी दें। फैशन जानकार व कपड़ा विक्रेता रेखा अग्रवाल के अनुसार लॉन्ग जैकेट और ओवरकोट की सबसे बड़ी खासियत इनकी बहुमुखी उपयोगिता है।
विज्ञापन
इन्हें जींस-टॉप और ट्राउजर जैसे वेस्टर्न परिधानों के साथ सूट, कुर्ती और साड़ी जैसे पारंपरिक भारतीय कपड़ों के ऊपर भी आसानी से पहना जा सकता है। घुटनों तक की लंबाई होने के कारण ये ठंडी हवाओं से शरीर का पूरा बचाव करते हैं और व्यक्तित्व को एक शालीन व आकर्षक रूप देते हैं। खरीदारी के लिए पहुंची युवती रीना का कहना है कि एक अच्छा ओवरकोट या लॉन्ग जैकेट पहनने के बाद अलग से भारी-भरकम गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि इस बार तिब्बती और स्थानीय बाजारों में इनकी बिक्री में खासा इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
वूलन और ट्वीड ओवरकोट : ऑफिस जाने वाली महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के बीच बेज, कैमल ब्राउन, ब्लैक, ग्रे और पेस्टल शेड्स के वूलन ओवरकोट व ट्रेंच कोट खासे लोकप्रिय हैं।
कढ़ाईदार लॉन्ग जैकेट : शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए हल्की जरी व एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग जैकेट और मखमली कोट भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं।
फर और हुडी वाले पफर कोट : सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हल्के वजन वाले लंबे पफर जैकेट और फर कॉलर कोट की भी जमकर खरीदारी हो रही है।