फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: हाथरस पहुंचे अनूप जलोटा, बोले- ओमकारम में 121 घाटों पर होंगे कार्यक्रम

Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ओमकारम के तहत पूरे देश में 121 कार्यक्रम किए जाएंगे। 121 वां कार्यक्रम झेलम नदी के तट पर होगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर से कर चुके हैं। अब वाराणसी और प्रयागराज जाएंगे। ओमकारम के माध्यम से देश की जितनी भी नदियों के घाट हैं, वहां कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और उन शहरों की प्रतिभाओं को सामने लाएंगे।
विज्ञापन
भजन गायक अनूप जलोटा वार्ता करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा का कहना है कि हमने ओमकारम नाम से एक मिशन तैयार किया है, जिसमें हम ओमकारम के माध्यम से देश की जितनी भी नदियों के घाट हैं, वहां कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और उन शहरों की प्रतिभाओं को सामने लाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित भजन संध्या प्रस्तुति देने से पहले अनूप जलोटा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ओमकारम के तहत पूरे देश में 121 कार्यक्रम किए जाएंगे। 121 वां कार्यक्रम झेलम नदी के तट पर होगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर से कर चुके हैं। अब वाराणसी और प्रयागराज जाएंगे। उन्होंने कहा कि वही चीज अमर होगी, जो हृदय तक पहुंचेगी। हृदय तक वहीं पहुंचेगी, जो सरल होगी।

हम हमेशा शब्दों को महत्व देते हैं। संत, कवियत्रियां जैसे मीरा आदि की रचनाओं को हम सुंदर शब्दों में प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले उन्होंने काका हाथरसी को लेकर निकाली गई पत्रिका को काफी उपयोगी बताया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हाथरस की मशहूर हींग बहुत पसंद है। यहां की यहां हींग थोड़ी सी डाल दीजिए तो सारे हिंदुस्तान को महका देती है। पहले हम यहां आए थे तो लेकर गए थे। इस मौके पर जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव व आबकारी इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें