फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रंग फैक्टरियों में नहीं हो पाई स्टॉक की गणना, माल सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में स्थित भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर में संचालित रंग फैक्टरियों पर मारे गए छापे में स्टॉक का मिलान नहीं होने पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने करोड़ों का माल सीज कर दिया।
विज्ञापन




औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भारत इंड्रस्ट्रीज परिसर में कई अन्य फैक्टरियों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें रंग बनाए जाते हैं, साथ ही तमाम प्रकार के केमिकल की खरीद व बिक्री की जाती है। दो माह में दूसरी बार छापा मारा है। माल के स्टॉक का जीएसटी टीम मिलान नहीं कर पाई।



बताया जा रहा है कि कई करोड़ रुपये कीमत के माल को सीज किया गया है। कारोबारी फर्म सेंट्रल जीएसटी को दस्तावेज मुहैया नहीं करा पाई। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को डराया जाता है, असीमित अधिकार होने के कारण टीम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें