फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी बेकरी के नाम पर तीन लाख का कर्ज हड़पा

Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह निवासी ब्रज विहार कॉलोनी थाना बन्ना देवी अलीगढ़ ने चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर फर्जी बेकरी फर्म के नाम पर तीन लाख रुपये का ऋण लेकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ऋषिपाल का कहना है उनसे पहले कंपनी में तैनात प्रबंधक सनी गुप्ता से 30 जुलाई 2024 को फुरकान पुत्र हनीफ, रीना पत्नी फुरकान, हनीफ पुत्र मोहमुद्दीन और फजरुद्दीन पुत्र नामालूम निवासीगण लाला का नगला ने फर्जी प्रपत्र बनाकर न्यू बेकरी के नाम से तीन लाख रुपये का ऋण मंजूर करा लिया था। उन्हें 60 किस्तों में यह रकम वापस करनी थी।
इस ऋण में गारंटर के तौर पर रीना पत्नी फुरकान, हनीफ पुत्र मोहमुद्दीन थे। फजरुद्दीन खुद आयशा बेकरी का मालिक है, जहां फुरकान काम करता है। इन सभी ने फुरकान के साथ मिलकर साजिश के तहत न्यू बेकरी नामक फर्जी फर्म के फर्जी प्रपत्र तैयार करने व ऋण पास कराने में फुरकान का साथ दिया है और इन सभी ने फर्जी तौर पर ऋण प्राप्त कर हजम कर लिया है। उन्होंने फुरकान के घर के पते पर जाकर जांच की और रकम जा कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने एकराय होकर अभद्र व्यवहार किया और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें