फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन ने लोड टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 29 Mar 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ में चूड़ियां उतारने के बाद फिरोजाबाद लौटते समय प्रताप चौराहा के निकट उनके लोडर टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे लोडर टेंपो चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से चूड़ियां उतारकर फिरोजाबाद लौट रहे लोडर टेंपो में 28 मार्च की रात को आगरा-अलीगढ़ स्थित प्रताप चौराहा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने 29 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


टिंकू दक्ष (43) पुत्र राजवीर सिंह निवासी शाहपुर खुर्द थाना सासनी हाल निवासी मोहल्ला गंगानगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद लोडर टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह फिरोजाबाद से लोडर टेंपो में चूड़ियां भरकर अलीगढ़ गए थे। अलीगढ़ में चूड़ियां उतारने के बाद वह फिरोजाबाद लौट रहे थे।

प्रताप चौराहा के निकट उनके लोडर टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते हुए छाेड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें