फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: समोसे में निकली छिपकली, दुकान पर जमा हो गई भीड़, दुकानदार का आरोप-साजिश के तहत फंसाया जा रहा

Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दुकान से खरीद कर किशोर ने जैसे ही समोसा खाना चाहा, वह अचंभित रह गया। समोसे में मरी हुई छिपकली पड़ी थी। किशोर ने समोसे में छिपकली दिखने पर हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदान का आरोप है कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
समोसे में छिपकली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 जून को सासनी के एक मिष्ठान भंडार पर समोसे में छिपकली निकलने से हंगामा हो गया। 16 वर्षीय किशोर अली समोसे को खा रहा था, तभी उसमें छिपकली दिखाई दी तो उसके होश उड़ गए। युवक की दुकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किशोर के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के बाद सुधार होने पर परिजन किशोर को अपने घर ले गए। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, कुछ लोगों द्वारा उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसके समोसे में कोई छिपकली नहीं निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें