फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूध में गिरी छिपकली, जिसे पीने से बिगड़ी दंपती की तबियत, चल रहा उपचार

Tue, 02 May 2023 11:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दूध पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बाद में परिजनों ने जब दूध देखा तो उनके होश उड़ गए। दूध में छिपकली पड़ी हुई थी। जानकारी होते ही घर में पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
दूध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में मंगलवार को छिपकली गिरा दूध पीने से एक दंपती की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। 

विज्ञापन

 
अर्जुनपुर थाना चंदपा निवासी अनूप (24) पुत्र ईश्वरी प्रसाद राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार को वह काम से लौटकर घर आया। उसने व उसकी पत्नी सपना ने घर में रखा दूध पी लिया। 

दूध पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बाद में परिजनों ने जब दूध देखा तो उनके होश उड़ गए। दूध में छिपकली पड़ी हुई थी। जानकारी होते ही घर में पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उनके उपचार में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें