हाथरस। नवभारत साक्षरता मिशन के तहत रविवार को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 3027 लोगों ने हिस्सा लिया। 267 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 673 लोग अनुपस्थित रहे।
नवभारत साक्षरता मिशन के तहत ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाता है, जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गांव-गांव पढ़े-लिखे युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्त किया है।
इनके माध्यम से निरक्षर लोगों को मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना आदि सिखाया जाता है। इसी क्रम में जिले में चिन्हित निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के बाद रविवार को उनकी मूल्यांकन परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा 267 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 3700 लोग पंजीकृत थे। इस संबंध में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि नवभारत साक्षरता मिशन के तहत मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कुल 3027 लोगों ने हिस्सा लिया। 673 लोग गैरहाजिर रहे।