जिले में होली पर औसतन डेढ़ गुना अधिक मदिरा व बियर की बिक्री हुई है। दो दिनों में करीब सवा करोड़ रुपये की मदिरा, बियर की बिक्री हुई हैं। इधर, आबकारी विभाग की ओर से चार देशी मदिरा की दुकानों के आवंटन को लेकर फिर से ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले में होली पर हरियारों ने जमकर मदिरा व बियर की बिक्री हुई है। दो दिनों में सवा करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। धुलेंडी पर दोपहर 4 बजे के बाद दुकानों को खोला गया था। जिले में पिछले दिनों कंपोजिट दुकानों के साथ-साथ देशी मदिरा और भांग की दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से आंवटन किया गया था। आवंटन प्रक्रिया के तहत सभी दुकानें आवंटित की गई थीं। इन आवंटियों को निर्धारित समयावधि में लाइसेंस शुल्क जमा कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। इस अवधि में चार देशी मदिरा की दुकान आवंटित होने वाले लोगों द्वारा फीस जमा नहीं की गई, जिसके चलते अब फिर से देशी मदिरा की मंडी समिति, ऐंहन, बाजिदपुर, कंचन नगला का फिर से ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी किशन स्वरूप ने बताया कि ई लॉटरी के जरिए फिर से आवंटन के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 27 मार्च को फिर से ई-लॉटरी की प्रक्रिया की जाएगी। 23 मार्च तक आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे।