फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लिप्पन आर्ट से बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर

Sat, 22 Nov 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
लिप्पन आर्ट के तहत तैयार किए गए उत्पाद। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अब महिलाएं अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं। शहर के मोहल्ला नवीपुर निवासी शालू सागर भी इनमें से एक हैं। इन्होंने लिप्पन आर्ट के उत्पादों के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई है। अब तमाम बेटियों को इसके गुर सिखा रही हैं, ताकि वह भी आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

मिट्टी, कांच व अन्य सामान की मदद से बनाए जा रहे सजावटी उत्पाद इस समय चलन में हैं। इन्हें तैयार करने के लिए कई प्रकार के रंग व सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शालू सागर बताती हैं कि प्रोफेशन के तौर पर वह पिछले दो साल से लिप्पन आर्ट पर काम कर रही हैं। वह खुद उत्पाद बनाकर उनकी बिक्री करती हैं, अब उन्होंने तमाम बेटियों को अपने साथ जोड़कर उन्हें इसके गुर सिखाना शुरू कर दिया है। उनके पास आवश्यकता के अनुसार आर्डर आते हैं, जिसके तहत वह लिप्पन आर्ट के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ तो मिल ही रहा है। साथ ही उन्हें इस आर्ट से एक अलग पहचान भी मिल रही है। वह इसे आगे बढ़ाने के लिए कई अन्य महिलाओं और बेटियों को भी इसे सिखा रही हैं, ताकि मांग पर उन्हें पर्याप्त मात्रा में उत्पाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें