फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पोदा गांव में मकान पर गिरी आसमानी बिजली

विज्ञापन
पोदा गांव में मकान पर बिजली गिरने से ढही छत। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद क्षेत्र के गांव पोदा में शुक्रवार की रात आंधी और बारिश के बीच एक मकान पर बिजली गिर गई। जिससे मकान के कमरे की पक्की छत टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन



पीड़ित गृहस्वामी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार और तीन छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी बीच बिजली सीधे उनके मकान की छत पर गिरी। धमाका इतना तेज था कि मानो बम फट गया हो। चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया और छत का मलबा नीचे गिर पड़ा। बच्चे डरकर चीखने-चिल्लाने व रोने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने घबराए और सहमे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। संजय छोटी सी दुकान चलाते हैं, अब आपदा से छत भी छीन गई है। शनिवार सुबह तक कोई



अधिकारी मुआयना करने नहीं पहुंचा। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही राजस्व विभाग की टीम को भेजेंगे। घटनास्थल का मुआयना कर नियमानुसार सरकारी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें