एलआईसी अफसर-कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
निगम के निजीकरण के प्रयास व एफडीआई बढ़ाने का किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम के निजीकरण के प्रयासों के विरोध में निगम के स्थानीय कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार एलआईसी के सभी विकास अधिकारी व कर्मचारी एलआईसी की स्थानीय शाखा के नीचे एकत्रित हो गए। इनका कहना था कि केंद्र सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम के निजीकरण के प्रयास कर रही है।
इस प्रदर्शन में एफडीआई की बढ़ोतरी पर भी विरोध जताया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अरुण जैन, पुरुषोत्तम शर्मा, अतुल वशिष्ठ, विपिन गौड़, संजय कौशिक, चंद्रमोहन गुप्ता, संगीता वर्मा, मनोज अग्रवाल, अनुज गर्ग, महेश वर्मा, विपिन सेंगर आदि मौजूद थे।