जांच में पाया गया कि वीडियो में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल सिंह दिख रहे हैं, जो गांव बाड़ी में किसी के घर में मौजूद हैं। बातचीत में लंबित कार्य कराने की बात हो रही है। रुपये देने वाला व्यक्ति काम के एवज में और रुपये देने की भी बात कह रहा है।
एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार ने रिश्वत लेने के आरोप में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह नोट लेते हुए दिख रहे हैं। जांच में प्रथम दृष्टया लेखपाल दोषी पाए गए हैं। मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नोट गिनकर लेखपाल को देता है। लेखपाल उन्हें जेब में रख लेता है। वीडियो के आधार पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने तहसीलदार से प्रकरण की जांच कराई। जांच में पाया गया कि वीडियो में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल सिंह दिख रहे हैं, जो गांव बाड़ी में किसी के घर में मौजूद हैं। बातचीत में लंबित कार्य कराने की बात हो रही है। रुपये देने वाला व्यक्ति काम के एवज में और रुपये देने की भी बात कह रहा है।
तहसीलदार ने अपनी जांच में लेखपाल को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जांच की सिफारिश की है। इस आधार पर बुधवार देर रात ही एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है, उन्हें 15 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।