फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lekhpal Main Exam: हाथरस में 10 केंद्रों पर 3408 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, तैयारी पूरी, चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 21 May 2026 09:21 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 21 मई को 05309/05310 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ हाथरस सिटी स्टेशन से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में 21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर 3408 परीक्षार्थी एक पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए भी प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे 10 परीक्षा केंद्र
  1. अकू्र इंटर कॉलेज, हाथरस।
  2. सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज, हाथरस।
  3. उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज।
  4. डीआरबी इंटर कॉलेज, हाथरस।
  5. पीबीएएस इंटर कॉलेज, हाथरस।
  6. रामबाग इंटर काॅलेज, हाथरस।
  7. सेठ हरचरन दास कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस।
  8. महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, हाथरस।
  9. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस।
  10. सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस।

लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 21 मई को 05309/05310 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ हाथरस सिटी स्टेशन से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा।

समय-सारिणी के अनुसार 05309 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 21 मई को बरेली से सुबह 4:00 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए हाथरस सिटी स्टेशन पर सुबह 7:17 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर ट्रेन मथुरा कैंट होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।  वापसी में 05310 मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन मथुरा से दोपहर 1:10 बजे रवाना होकर हाथरस सिटी स्टेशन पर दोपहर 2:13 बजे पहुंचेगी। कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया है।

5335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी अब कासगंज से निर्धारित समय 11:40 बजे के बजाय 1:00 बजे चलेगी। वहीं 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 65 मिनट री-शेड्यूल कर 12:45 बजे रवाना किया जाएगा। इसके अलावा 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी को भी नियंत्रित कर संशोधित समय पर चलाया जाएगा। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि लेखपाल परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें