फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंदोलन और धन संग्रह का तरीका सीखा, रैली निकाली

Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज से रैली निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय बृज प्रांत अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. छगन पटेल ने कार्यकर्ताओं को आनंदमय सार्थक छात्र जीवन विषय पर व्याख्यान दिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार और क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख काजल थापा ने आयाम कार्य गतिविधि विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन





कार्यकर्ताओं ने व्यवहारिक सत्र के दौरान नारे एवं आंदोलन, मोबाइल की उपयोगिता, समाचार लेखन, डायरी लेखन, धन संग्रह, गीत, भाषण तथा पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. छगन भाई पटेल ने कहा कि देश का शैक्षिक परिदृश्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आदि के आने के बाद से एक व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देश के सभी शिक्षा से जुड़े हितधारकों को इस परिवर्तन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रयास करने होंगे। सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्र संघ चुनाव करवाने, विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा पाठ्यक्रमों में सकारात्मक बदलाव के लिए शीघ्रता से कदम उठाने होंगे।




क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख काजल थापा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक कैडर बेस संगठन है, जिसमें हर तरह के विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में पढ़ने की रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को जोड़ना चाहिए और विद्यार्थी परिषद के आयाम कार्य गतिविधि विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार प्लेटफॉर्म देने का कार्य करते है। अभ्यास वर्ग में उद्घाटन सत्र के दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. भूपेंद्र सिंह और निधि त्रिपाठी, प्रांत अध्यक्ष डाॅ. अमित अग्रवाल, प्रांत मंत्री गौरी दुबे, प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ. एमएल मौर्य, डाॅ. राजीव यादव, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, संजीव सेंगर, कुमुद गुप्ता, जयललिता, अर्पित वर्मा, अनिल शर्मा, आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें