फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Fri, 10 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
elections
विज्ञापन
हाथरस। विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होंगे। इस चुनाव में जिले के कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बसपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, सपा के पूर्व महासचिव रामजीलाल सुमन, सादाबाद के मौजूदा सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल, रालोद के दिग्गज नेता डॉ.अनिल चौधरी, भाजपा के पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, सपा के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व एमएलसी डॉ.राकेश सिंह राना, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यौराज जीवन, हाथरस के मौजूदा विधायक गेंदालाल चौधरी के अलावा भाजपा के एकमात्र सांसद राजेश दिवाकर का सियासी कद यह चुनाव नतीजे तय करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव नतीजे यह भी साबित कर देंगे कि इन राजनेताओं का जादू जिले के मतदाताओं पर किस हद तक चल सका है और उनके अपने क्षेत्रों में उनकी पार्टियों के प्रत्याशियों की क्या हैसियत रही है। इन दिग्गजों के खेमों में चुनाव नतीजों से पहले बेचैनी दिखाई दी। हालांकि जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं, लेकिन नतीजों को लेकर आशंकाएं सभी के मन में हैं।

दिन भर इन नेताओं के यहां उनके समर्थकों का जमावाड़ा रहा। समर्थक हर बूथ और हर क्षेत्र के वोटों का आंकड़ा पेश करके अपने प्रत्याशियों को यह भरोसा दिलाते रहे कि उनकी जीत सौ फीसदी सुनिश्चित है, लेकिन प्रत्याशी इस आंकड़ेबाजी पर आंख मूंदकर भरोसा करने की स्थिति में नहीं थे। जीत का भरोसा तो उन्हें भी है, लेकिन मन में एक डर भी है कि कहीं उनके दावे का दम नहीं निकल जाए।
विज्ञापन


ईश्वर और धर्माचार्यों की शरण में प्रत्याशी
हाथरस। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुनाव नतीजों से पहले का दिन ईश्वर की शरण में बिताया। सभी प्रत्याशी पूरे दिन एकांत में रहे। सूत्र बताते हैं कि जीतने पर किसी ने हवन-यज्ञ, किसी ने छप्पन भोग तो किसी अन्य किसी धार्मिक अनुष्ठान कराने की तैयारी तक कर ली है। विद्वानों और धर्माचार्यों से भी प्रत्याशी और उनके समर्थक यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर उनके प्रत्याशी का भविष्य क्या है।

होटल से एक युवक को ले गई पुलिस टीम
हाथरस। शहर के बागला मार्ग स्थित एक होटल से गुरुवार की देर रात दूसरे जिले की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। होटल स्वामी के मुताबिक पुलिस ने पहले तो इस युवक से पूछताछ की और उसके बाद उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान होटल के बाहर काफी भीड़ लग गई। आखिर यह युवक कौन था और उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम किस जिले की थी, ऐसे कई सवाल लोगों की जुबां पर थे। हालांकि सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं है और न हीं किसी पुलिस टीम ने उनके थाने में आमद कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें