फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व मंत्री रामवीर को श्रद्धांजलि देने उमड़े नेता-समर्थक

Wed, 03 Sep 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पुण्यति​थि में शामिल परिवार को लोग। - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की तृतीय पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव बामौली स्थित समाधि स्थल पर भावुक माहौल में मनाई गई। इस मौके पर हवन-पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि रामवीर उपाध्याय ने हाथरस को राजनीति में विशेष पहचान दिलाई। वह न सिर्फ़ भाजपा और बसपा दोनों दलों में अहम भूमिका निभा चुके थे, बल्कि सदैव जनता की भलाई के लिए संघर्षरत रहे। उनकी अनुपस्थिति से जनपद की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।



प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, विधायक अनिल पाराशर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक बाबूलाल चौधरी, भाजपा नेता रजनी दिलेर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, चेयरमैन खैर संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हाथरस शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ लाला प्रधान आदि नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर, गिरीश पचौरी, केके दीक्षित, अनुराग अग्निहोत्री, राजा गरूड़ध्वज, संदीप शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें