हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जिले में अधिवक्ता संगठनों ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सभी बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता न्यायिक कार्याें से भी विरत रहे।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज व महासचिव पवन कुमार शर्मा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया और हापुड़ पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर बालकृष्ण उपाध्याय, बख्शी विनय कौशिक, जितेंद्र रावत, दिगंबर सिंह सिसौदिया, पीयूष वशिष्ठ, प्रवीण चौधरी, रामकुमार सिंह, यतेंद्र शर्मा, हीरेश उपाध्याय, बृजमोहन राही, दिनेश देशमुख आदि थे।
दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव दाऊदयाल शर्मा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। इस मौके पर दिनेश चंद्र टीटू, आशीष कौशिक, संदीप शर्मा, विनोद गौतम, प्रभुलाल शर्मा, आनंद शर्मा, भगवती प्रसाद पौरुष, महेंद्र कुमार शर्मा, ऋषि पचौरी, नरेंद्र कुमार शर्मा, लालता प्रसाद माहौर, अखंड प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।