तहसील सदर में धरना प्रदर्शन करते दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : Samvad
शासन द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रीकरण मॉड्यूल वापस लेने के आदेश जारी होने के बावजूद अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और दस्तावेज लेखकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों से अधिकारियों की वार्ता विफल रही और हड़ताल जारी है।
तहसील सदर परिसर में शनिवार को धरना प्रदर्शन हुआ। जिससे दूर-दराज से रजिस्ट्री कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन कर रहे दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेश में उनकी कई महत्वपूर्ण मांगों को गोलमोल कर दिया गया है। जब तक हर एक बिंदु पर स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में मनीष अग्रवाल, सुदर्शन शर्मा, शशांक पचौरी, विवेक गुप्ता, मनोज, हरी शंकर, राकेश चौधरी एड, बीरेंद्र पाल सिंह, मदन मोहन गौड़, ललित श्रोती एड, अजय सारस्वत उपस्थित रहे। संवाद