हसायन प्रकरण पर शनिवार के बाद स्थगित होगी वकीलों की हड़ताल
बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की एक बैठक बार हॉल में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। इसमें हसायन थाने के मुकदमों को सिकंदराराऊ कोर्ट में ट्रांसफर करने पर चर्चा हुई।
बैठक में बार अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत ने अधिवक्ताओं को बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल इसी सिलसिले में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति और रजिस्ट्रार से मिला था। उन्होंने इस बारे में बैठक में जानकारी दी।
बैठक में यह कहा गया कि इस हड़ताल को शनिवार तक जारी रखा जाए और उसके बाद स्थगित कर दिया जाए। बाद में यह तय किया गया कि शनिवार तक हड़ताल जारी रहेगी और उसके बाद स्थगित की जाएगी। आगे एक सप्ताह की कार्रवाई को देख अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक में काफी अधिवक्ता मौजूद थे।