फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ई-रजिस्ट्रीकरण मॉड्यूल वापस, 22 दिन बाद खत्म हुई वकीलों और कातिबों की हड़ताल, हुए 83 बैनामा

Thu, 09 Jul 2026 01:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में वकील और कातिबों की हड़ताल खत्म हो गई। सुबह से ही कातिबों और अधिवक्ताओं के बस्तों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। भीड़ और काम के दबाव को देखते हुए कार्यालय में सुबह से ही दो मशीनों पर रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया, ताकि लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
हड़ताल खुलने के बाद तहसील सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-रजिस्ट्रीकरण मॉड्यूल को वापस लेने की मांग को लेकर चल रही वकीलों और कातिबों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। 8 जुलाई से हाथरस तहसील सदर में सभी कार्य पूरी तरह सुचारु रूप से शुरू हो गए। देर शाम तक कुल 83 रजिस्ट्रियां की गईं।तहसील सदर परिसर में 15 जून से -प्रदर्शन चल रहा था। 

विज्ञापन


लगातार 22 दिनों तक चली इस हड़ताल के कारण जमीन और मकान की खरीद-फरोख्त करने वाले लोग बेहद परेशान थे और रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। बुधवार सुबह जैसे ही कार्यालय खुला, दूर-दराज से आए बैनामा कराने वालों की भीड़ जमा हो गई। 

सुबह से ही कातिबों और अधिवक्ताओं के बस्तों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। भीड़ और काम के दबाव को देखते हुए कार्यालय में सुबह से ही दो मशीनों पर रजिस्ट्री का काम शुरू किया गया, ताकि लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें