फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेले में पहली बार लावनी व ख्याल गायकी बंद

Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में सदियों पुरानी पारंपरिक लोक विधा लावनी व ख्याल गायकी को इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची से बाहर कर दिया गया है। मेले के 115 वर्षों के लंबे इतिहास में पहली बार यह आयोजन के बंद होने से इसके कलाकारों और लोक कला के मुरीदों में मायूसी व नाराजगी है।
विज्ञापन

इस विधा को पुनर्जीवित कराने और मेले में बहाल करने के लिए तुर्रा अखाड़े के वरिष्ठ कलाकार ने मुख्यमंत्री व सूचना प्रसारण मंत्रालय को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। कछपुरा निवासी तुर्रा अखाड़े के कलाकार राजेंद्र सिंह राज ने पत्र में कहा है कि जब वह इस पारंपरिक विधा को पूर्ववत बहाल कराने के लिए अपर जिलाधिकारी के पास प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, तो उन्होंने इसे दोबारा शामिल करने से साफ शब्दों में मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें