फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.51 हजार की आखिरी कुश्ती छूटी बराबर पर, चंद कुश्तियों में हुई हार जीत

विज्ञापन
हाथरस में चल रहे बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के कुश्ती दंगल में जोर-आजमाइश करते पह - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
1.51 लाख की आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने ठोकी ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृज क्षेत्र लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में विराट बुर्ज कुश्ती दंगल में चौथे दिन देर रात तक कई कुश्तियां र्हुइं। हाथरस सहित आसपास के जिलों के पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। दंगल प्रेमियों ने देर रात तक कुश्तियों का लुत्फ उठाया। आखिरी कुश्ती में शामिल पहलवानों का हाथ दंगल सह संयोजक दिनेश माहौर ने मिलवाया। आखिरी कुश्ती एक लाख 51 हजार रुपये की हुई, जो बराबरी पर छूटी। कुछ कुश्तियों में हार-जीत हुई।
आखिरी कुश्ती भारत केसरी धीरज पहलवान और भारत केसरी विक्रम पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। चौथे नंबर की कुश्ती दानिश पहलवान छोटा अखाड़ा जसराम दिल्ली और अजीत पहलवान कुंवरपुर के बीच हुई, जिसमें अजीत जीते। तीसरे नंबर की कुश्ती शमशाद और दिलीप के बीच हुई, जो बराबर रही। दूसरे नंबर की कुश्ती धीरज बरीगेट और पवन मथुरा के बीच हुई। धीरज ने जीत हासिल की। प्रियदर्शन बिसावर और दीपक मथुरा के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पहलवान संजू हनुमानगढ़ अखाड़ा और पुरुष पहलवान केके के बीच हुई। इस कुश्ती में केके पहलवान ने जीत हासिल की। इस मौके पर दंगल संयोजक कप्तान सिंह ठेनुआं, प्रवीण सिंघल, संजीव पाण्डेय, योगा पंडित, ज्ञानेंद्र शर्मा, कपिल अग्रवाल, भगवानदास माहौर, अंकित गौड़, देवा पहलवान आदि थे। स्पीकर के रूप में सुनील बेनवाल, अतुल आंधीवाल, मुकेश पहलवान, श्यामसुंदर राना, हंबीर सिंह और अनुज चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें