फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTS scheme: ओटीएस में पंजीकरण का आखिरी दिन 31 दिसंबर को, बकायेदार-बिजली चोरी मामले में 50 प्रतिशत की छूट

Sat, 30 Dec 2023 07:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बकायेदार व बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आठ नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की थी। आठ नवंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना 31 दिसंबर समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों को राहत पहुंचाने के लिए चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने का 31 दिसंबर को अंतिम मौका है। बीते 53 दिनों से जारी ओटीएस योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अंतिम दिन वह ओटीएस पंजीकरण कराते हुए योजना लाभ उठाएं। अगर वह अंतिम दिन भी पंजीकरण करा लेते हैं तो वह अगले एक महीने के अंदर अपने बकाया पैसे का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ द्वारा बकायेदार व बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आठ नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की थी। आठ नवंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना 31 दिसंबर समाप्त हो जाएगी। योजना का पहला चरण आठ से 31 नवंबर व  व दूसरा चरण एक से 15 नवंबर तक चला था। पहले चरण में बकायेदारों को जुर्माने में 65 फीसदी की छूट दी गई थी, जबकि दूसरे चरण में 60 फीसदी का बकायेदारों लाभ मिला था। 

16 से 31 दिसंबर तक ओटीएस योजना का तीसरा और अंतिम चरण चला। इस चरण में बकायेदारों को जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही गई। 53 दिनों से जारी ओटीएस योजना का लाभ उठाने का उपभोक्ताओं के पास अंतिम मौका है। 53 दिन से जारी ओटीएस योजना में काफी उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराते हुए योजना का लाभ उठाया। 
विज्ञापन


लेकिन, इसके बाद भी जिले में काफी संख्या में ऐसे बकायेदार हैं, जिन्होंने अभीतक अपना पंजीकरण नहीं कराया है। अधिकारियों द्वारा लगातार बकायेदारों से अपील की जा रही है कि वह अपना ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं। अगर उपभोक्ता योजना समाप्ति की आखिरी दिन अपना ओटीएस में पंजीकरण करा लेते हैं तो उन्हें अगले एक महीने में शेष भुगतान करने की लाभ मिलेगा।

8 नवंबर से जारी ओटीएस योाजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं। अगर उपभोक्ता ओटीएस समाप्त होने वाले दिन भी अपना पंजीकरण करा लेते हैं, तो वह अपना बकाया भुगतान अगले एक महीने के अंदर कर सकते हैं।-अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें