फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज, वित्त नियंत्रक ने दुग्शाला आयुक्त को लिखा पत्र

Mon, 30 Mar 2026 02:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना तहसील सासनी के ग्राम सभा बिजाहरी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड के परिसर में की जाएगी। इस परियोजना के लिए 6.675 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
सासनी के निकट बंद पड़ी पराग डेयरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में फिर तेजी आ गई है। राज्य के वित्त नियंत्रक नोडल पीपीपी शैलेश गिरि ने आयुक्त दुग्धशाला विकास को पत्र लिखा है। उन्होंने उनसे पूछा है कि जमीन के हस्तांतरण की एवज में कितनी धनराशि किस खाते में भेजी जानी है, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापन


पत्र में वित्त नियंत्रक ने कहा है कि महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण ने जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की है। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना तहसील सासनी के ग्राम सभा बिजाहरी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड के परिसर में की जाएगी।

इस परियोजना के लिए 6.675 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण ने पत्र लिखकर इस संबंध में स्पष्ट प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा है कि यह भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को उसी दर पर हस्तांतरित की जाएगी, जिस लागत पर इसे वर्ष 1987 में लिया गया था । विभाग ने पूछा है कि कुल कितनी धनराशि का भुगतान किस मद में किया जाना है।
विज्ञापन


वित्त नियंत्रक ने दुग्शाला विकास आयुक्त से कहा है कि जिलाधिकारी के पत्र का संज्ञान लेते हुए इस मामले को विशेष प्राथमिकता पर रखते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाए। डीएम हाथरस द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया था कि शासन के निर्देशों के क्रम में निर्धारित धनराशि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पक्ष में जमा कराकर अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही जनपद स्तर पर कॉलेज निर्माण की अगली कार्यवाही शुरू की जा सकेगी।

विधायक सदर अंजुला माहौर ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा मार्च में एक पत्र शासन को लिखा गया था। इस क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया था। भूमि हस्तांतरण के संबंध में शासन से यह पत्र प्राप्त हुआ है। अब जल्द से जल्द हाथरस की जनता को मेडिकल कॉलेज की सौगात प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें