फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लालकुआं-साबरमती एक्सप्रेस के बढ़े 13 फेरे

Wed, 12 Aug 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए जहां लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी के फेरों में विस्तार किया गया है। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। ये दोनों ही ट्रेनें हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन दो सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 13 अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे प्रस्थान कर शाम 18:15 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05343 साबरमती-लालकुआं विशेष ट्रेन तीन सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से शाम 16:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 08:24 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 14:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा रेल प्रशासन ने पूर्व से संचालित गाड़ी संख्या 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन की समय सारिणी में संशोधन किया है। लालकुआं-राजकोट ट्रेन 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलकर शाम 18:15 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी और अगले दिन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
वापसी में राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन अगले दिन रात 23:32 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचेगी और तीसरे दिन तड़के 04:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी और समय संशोधन से हाथरस से राजस्थान और गुजरात की ओर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें