फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सराफ के यहां से लाखों की चोरी, माल बरामद

Fri, 26 May 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रसंडा में चोरी के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरसंडा में बुधवार की रात को सराफ की दुकान से लाखों का माल चोरी कर लिया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सराफ के घर से ही चोरी का माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन




सराफ की दुकान से लाखों की चोरी की सूचना से कुरसंडा में हड़कंप मच गया। पुलिस को जांच में घटना संदिग्ध नजर आ रही थी। शटर या तिजोरी पर कहीं भी तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं थे। ऐसा मालूम हो रहा था चाभी से शटर और तिजोरी के ताले खोले गए हैं, जबकि सराफ का कहना था कि ताले खुले रह गए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए पीड़ित कारोबारी के परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया।



इस सदस्य ने घटना के बारे में सबकुछ बता दिया। सराफ के घर से ही चोरी का माल बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारी और जांच टीम पहुंची थी। घटना संदिग्ध नजर आ रही थी। परिवार के एक सदस्य से पूछताछ करने में घटना का खुलासा हो गया। कोई लिखित शिकायत न मिलने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें