सिकंदराराऊ में सीएचसी पर शव को स्ट्रेचर न मिलने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में शव को जमीन पर रखने के मामले में किसी भी चिकित्सकीय स्टाफ को दोषी नहीं माना गया है।
सीएमओ ने बताया कि इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। इसमें चिकित्सकीय स्टाफ और परिवारीजनाें के बयान लिए गए। बयान के आधार पर जांच रिपोर्ट में शव को स्ट्रेचर न देने की बात सामने नहीं आई। इस संबंध में जांच रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री को भेज दी गई है। संवाद