फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के पहले दिन जिंदगी खत्म: मशीन में फंसकर मजदूर की मौत, साढ़े सात घंटे मशीन में पड़ा रहा शव, काटकर निकाला

Sat, 13 Dec 2025 10:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात्रि शिफ्ट में शाम सात बजे से पंकज की ड्यूटी शुरू हो गई थी। वह मिल की यूनिट दो में खल से मुर्गी के दाने बनाने वाली मशीन पर काम कर रहे थे। मशीन में खल पीसी जा रही थी। रात लगभग 12 बजे पंकज बेल्ट पर जमा खल के अवशेष को निकालने का काम कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बेल्ट के साथ मशीन के अंदर चले गए।
विज्ञापन
मृतक पंकज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी के गांव नगला गढ़ू स्थित मटरुमल धन्नालाल ऑयल मिल में 12 दिसंबर रात नाइट शिफ्ट में काम कर रहे मजदूर पंकज (23) की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद लगभग साढ़े सात घंटे तक शव मशीन में ही फंसा रहा। सुबह मशीन काटकर मजदूर को बाहर निकाला गया। रातभर परिजन शव निकलने का इंतजार करते रहे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव छौंड़ा निवासी पंकज पुत्र कांता प्रसाद गांव में ही खेतों पर मजदूरी का काम करते थे। दिन में कुछ ही घंटे का काम मिलने के कारण उन्होंने रात में भी फैक्टरी में मजूदरी करने का मन बना लिया था, जिससे ठीक कमाई हो सके। 12 दिसंबर को पंकज पहली बार मटरूमल धन्नालाल ऑयल मिल में काम करने आए थे। 
विज्ञापन


रात्रि शिफ्ट में शाम सात बजे से उनकी ड्यूटी शुरू हो गई थी। वह मिल की यूनिट दो में खल से मुर्गी के दाने बनाने वाली मशीन पर काम कर रहे थे। मशीन में खल पीसी जा रही थी। रात लगभग 12 बजे पंकज बेल्ट पर जमा खल के अवशेष को निकालने का काम कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बेल्ट के साथ मशीन के अंदर चले गए। वह बचाने के लिए चिल्लाए, तब तक देर हो गई थी। मशीन बंद होने के बाद कर्मचारियों ने मिल के मैनेजर व अन्य लोगों को सूचना दी। गेटमैन ने परिजनों को खबर की। 
विज्ञापन


परिजन व ग्रामीणों के पहुंचने से पहले काम कर रहे लोग व ठेकेदार मौके से भाग गए थे। सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण व एसएचओ सासनी अवधेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। दमकल कर्मी भी मौके पर आए, लेकिन युवक को मशीन से बाहर नहीं निकाला जा सका। रातभर चली जद्दोजहद के बाद सुबह मशीन को कटर से काटा गया। इसके बाद शव बाहर आया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें