चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में एक युवक ने 13 जून की रात को घर में फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने राकेश (40) पुत्र महावीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
राकेश रोजाना की तरह मजदूरी करके अपने घर पर शाम को पहुंचा था। खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह परिजन जब कमरे में उसे जगाने पहुंचे तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। यह देख वह दंग रह गए। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि युवक की पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई है। उस पर कोई संतान नहीं है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।