फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन से गिरकर केवी के अध्यापक की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सहपऊ (हाथरस)। क्षेत्र से गुजरने वाली उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर शनिवार की रात 31 वर्षीय मयंक नारायण तिवारी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक थे और रात को ट्रेन से अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लोगों ने गांव महरारा के निकट रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने स्टेशन कर्मियों को दी। स्टेशन कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतकों के कपड़े खंगाले तो उसमें से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मयंक नारायण तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी गांव लोखरी थाना कठहा लोखरी जनपद मेहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रविवार शाम को मृतक के रिश्तेदार कोतवाली पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक की साली राजस्थान के नागौर में एसडीएम के पद कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें