फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटू के आटे में मिले कीड़े, चावल की भी मिली मिलावट 

Mon, 27 Nov 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूटू के आटे में हो रही मिलावट ने भरोसे पर संकट खड़ा कर दिया है। व्रत में आप जो कूटू के आटे से बनी खाद्य वस्तुएं खा रहे हैं, उससे आपका उपवास टूट सकता है। शहर से लेकर देहात तक कूटू के आटे में जमकर मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन


एफडीए की लखनऊ लैब से आई रिपोर्ट में सादाबाद और सासनी से लिए गए कूटू के नमूनों को असुरक्षित और अधोमानक करार दिया है। इनमें कीड़े और चावल पाए गए हैं। बीती 21 से 29 सितंबर तक नवरात्र का पर्व मनाया गया। इस दौरान एफडीए की टीम ने अभियान चलाते हुए कई स्थानों से कूटू के आटे के नमूने लिए थे। इनको जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा गया था। करीब दो महीने बाद इन नमूनों की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को प्राप्त हो गई है।

खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को जयवीर सिंह पुत्र सौदान सिंह के हेमंत किराना स्टोर, मथुरा रोड सादाबाद से कूटू के आटे का नमूना लिया था। जांच में इस नमूने में कीड़े (सूड़ी) पाए गए, इसलिए लैब ने इस नमूने को असुरक्षित करार दिया है। इसके अलावा 23 सितंबर को भोजगढ़ी सासनी निवासी अफसर खां पुत्र साहिल खां की जलेसर रोड सासनी स्थित दुकान से कूटू के आटे का नमूना लिया था। इस नमूने में चावल का आटे की मिलावट पाई गई है, इसलिए इस नमूने को अधोमानक करार दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि हाथरस जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो नमूने असुरक्षित व फेल आए हैं, उनके खिलाफ अब अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें