फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बैंड के तीन युवकों ने पहले पिलाई शराब, फिर किया गंदा काम, कर दिया वीडियो वायरल

Sat, 16 Dec 2023 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक सहपऊ के गांव मानिकपुर में शादी समारोह में बैंड बाजों के साथ मजदूरी पर आया था । बरात चढ़ाने के बाद बैंड के तीन युवकों ने उसको शराब पिलाई। उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया । साथ ही युवकों ने एक वीडियो भी बना लिया । 
 
विज्ञापन
कुकर्म - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंड के तीन युवकों ने अपने एक साथी को पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ झाड़ियों में ले जाकर गंदा काम किया। युवकों ने वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर उस वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को आगरा जाने को कह दिया।

विज्ञापन


हाथरस के सहपऊ कोतवाली में आगरा के थाना बहना में जमाल नगर निवासी युवक ने अपने साथ हुए कुकर्म की कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने कहा कि 9 दिसंबर को वह सहपऊ के गांव मानिकपुर में शादी समारोह में बैंड बाजों के साथ मजदूरी पर आया था । बरात चढ़ाने के बाद बैंड के तीन युवकों ने उसको शराब पिलाई। उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया । साथ ही युवकों ने एक वीडियो भी बना लिया । 

युवकों ने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसका वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा । युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। कोतवाली पर पीड़ित  के साथ आए उसके पिता ने कहा कि मामले की शिकायत पहले बरहन थाने में की थी । उन्होंने पहले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और फिर यह कहते हुए छोड़ दिया कि यह घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। इसके बाद पीड़ित सहपऊ कोतवाली आए । कोतवाली पुलिस ने उनको आगरा जाने की सलाह दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें