फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रियों ने विधि-विधान से किया शस्त्रपूजन

Mon, 10 Oct 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
मसानी देवी के मंदिर में दुर्गावाहिनी की सदस्याएं शस्‍त्र पूजन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के बैनर तले विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन समारोह महादेव नगर मेंडू रोड स्थित पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष हरदत्त सिंह ने की।  
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी मौजूद थे।

कवियों द्वारा कविता पाठ भी किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की स्तुति और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षत्रिय सभा को एकजुट करने का काम संगठन का है। उन्हाेंने समाज के युवाओं को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल दिया।

जिला महामंत्री सुभाष सेंगर ने कहा कि हमें सदैव अधर्म पर धर्म की विजय के लिए संघर्ष करना है। कार्यक्रम में संयोजक रामकुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कमजोरियों के आंकलन पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश ठाकुर द्वारा रचित श्याम सतक राधान्पति दोहावली का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
विज्ञापन


अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भद्रपाल सिंह, मनोहर सिंह, राजकुमार सिंह, भंवरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, विजय फौजी, केपी सिंह, देवेश कुमार, कुशलपाल सिंह, योगेंद्र सिंह   आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें