फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से घायल हुए कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फिसलने से घायल हुए कोतवाल
विज्ञापन

जलेसर रोड पर देररात को मिली थी मारपीट सूचना
सूचना के बाद कोतवाल पुलिस कर्मी के साथ बाइक से जा रहे थे मौके पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मारपीट की सूचना मिलते ही बाइक पर सवार होकर मौके पर जाते वक्त कोतवाल की बाइक फिसल गई। जिससे वह घायल हो गए। देररात को घायल कोतवाल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड पर मारपीट व हंगामे की सूचना गुरुवार की देररात कोतवाल प्रवेश राणा को मिली। उनकी गाड़ी कोतवाली में नहीं थी, इस कारण वह पुलिस कर्मियों को साथ लेकर घटना स्थल की ओर रवाना हो लिए। इस बीच उनकी बाइक रास्ते में फिसल गई और कोतवाल राणा को चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला ने एक बाइक सवार को पकड़ रखा था। मामले को वहीं पर शांत करा दिया और फिर अपना इलाज जिला अस्पताल में कराया। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा का कहना है कि रात को मारपीट की सूचना मिली थी। हमारी गाड़ी कोतवाली में न होने के कारण बाइक से घटना स्थल पर जाते वक्त बाइक फिसल गई और घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें