फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के महत्व को जानें और शांतिपूर्वक करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक कराने के मकसद से अधिकारी रोजाना ग्रामीणों के साथ बैठक ले रहे हैं और चौपाल लगा रहे है। इसी क्रम में डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने गांव नगला इमलिया, गढ़ी बलना में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत की और शांतिपूर्वक मतदान का आह्वान किया।
इस मौके पर डीएम ने कहा सभी ग्रामवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने एवं अपने मत के महत्व को पहचानें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ किसी भी प्रकार की फर्जी मतदान की शिकायत नही आनी चाहिए। उन्होंने एसओ से मतदान में बांधा पहुंचाने वाले वांछितों नोटिस भेजकर पाबंद करने के निर्देश दिए। मतदान के लिए शराब, रिश्वत व अन्य वस्तुओं के प्रलोभन की शिकायत/जानकारी देने व किसी प्रकार की जातीय, धार्मिक तथा सामुदायिक हिंसा होने की संभावना पर तत्काल सूचित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान शांति भंग करने की कोशिश की गई तो दोषी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंचायत चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, सीओ सदर, तहसीलदार सदर व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें