फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या कर शव को जलाया

विज्ञापन
किसान की मौत की जांच करने पहुंची पुलिस व डॉग स्कवॉयड। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बनारसीपुर में रविवार की रात नलकूप पर सो रहे एक किसान की हत्या कर शव जला दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सोबरन सिंह के पुत्र इंदल सिंह (55) फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते हैं। उनके नाम करीब 11 बीघा कृषि भूमि है। उनका कोई संतान नहीं है। पत्नी का कहना है कि उनकी जमीन पर परिजनों की बुरी नजर थी। रविवार रात इंदल सिंह नलकूप पर सो रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अज्ञात लोगों ने इंदल सिंह की हत्या कर नलकूप के निकट पेड़ के नीचे शव जला दिया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे से धुआं उठता देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव जलता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने परिवार के लोगों पर ही जमीन की खातिर इंदल सिंह की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि किसान की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया है। अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें