उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को कार सवार बदमाश उठा ले गए। कुछ ही देर में बच्चे के अपहरण की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक घटना हाथरस के मुरसान क्षेत्र के गांव अमरा की है, जहां घर के बाहर बच्चा खेल रहा था।
अचानक वहां एक कार आकर रुकी और कार में सवार बदमाश उतरकर जबरन बच्चे को उठाकर ले गए। मामले की शिकायत की गई तो कुछ देर बाद इलाका पुलिस व एसपी जयप्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली।