फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खुर्जा के युवक ने रेल से कटकर की आत्महत्या, थोड़ी दूर खड़ी थी बाइक

Fri, 18 Aug 2023 06:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक के भाई दिव्यांश ने बताया कि एक दिन पहले से उसका भाई तनाव में था। बृहस्पतिवार को वह घर से मोटरसाइकिल लेकर चला गया। तनाव में आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज मार्ग पर रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह चार बजे एक युवक का कटा हुआ शव बरामद हुआ। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक बाइक खड़ी मिली। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान रिंकू सैनी पुत्र ओंकार निवासी मुरारी नगर थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


लोगों ने कोतवाली को सूचना दी कि एक युवक का कटा हुआ शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचित किया गया। कोतवाली आए मृतक के भाई दिव्यांश ने बताया कि एक दिन पहले से उसका भाई तनाव में था। बृहस्पतिवार को वह घर से मोटरसाइकिल लेकर चला गया। तनाव में आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें