विवाहिता काजल को उठाने के लिए जब परिजनों ने घर का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे को काटा गया, तो काजल का शव छत के फंदे से लटका हुआ मिला। महिला की 45 दिन पहले ही शादी हुई थी।
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत शुक्रवार प्रात: गांव बसई बावस में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शादी 45 दिन पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काजल की शादी 45 दिन पहले गांव बसई बावस निवासी श्याम सुंदर धोबी के साथ हुई थी। महिला का पति वाहन चालक है और अधिकतर घर से बाहर रहता है। घटना वाले दिन भी वह घर से बाहर था। विवाहिता काजल को उठाने के लिए जब परिजनों ने घर का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे को काटा गया, तो काजल का शव छत के फंदे से लटका हुआ मिला।
सूचना पर कोतवाल आशीष कुमार सिंह मौके पहुंच गए। पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में ले लिया। सूचना पर मृतका के परिजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता लाल सिंह निवासी कोतवाली एटा ने बताया कि वे जानना चाहते हैं कि उनकी बेटी की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है ?