कस्तूरबा गांधी आवसीय विध्यालय हसायन की वार्डन प्रदेश स्तर पर मिले अवार्ड को दिखाते हुए।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नुक्कड़ नाटक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हसायन की छात्राओं को राज्य स्तर पर सम्मान दिया गया। भारत की बेटियां समान व सुरक्षित विषय पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की वीडियो को एक संस्था द्वारा सराहा गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हसायन की छात्राओं द्वारा रति का नगला चौराहा पर भारत की बेटियां समान व सुरक्षित विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया था। जिसकी वीडियो क्लिप आरोहिणी संस्था में भेजी गई। जिसे संस्था के द्वारा काफी सराहा गया और छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। जिस पर विद्यालय की वार्डन निर्मल वर्मा को लखनऊ में प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिसे लेकर बीएसए हरीशचंद्र ने वार्डन व विद्यालय की छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।