फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली केशवराय शोभायात्रा 

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केशवराय शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
गांव लाड़पुर होली के दिन गुरूवार को भक्ति में डूबा रहा। गांव में भगवान केशवराय जी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में काली स्वरूपों के साथ आधा दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गांववासी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ गांववासियों ने आरती उतार कर किया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। जहां-जहां से भी शोभायात्रा गुजरी वहां-वहां से लोग शोभायात्रा में शामिल होते गए। कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।
शोभायात्रा में जगह-जगह काली स्वरुपों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में शामिल भगवान शंकर-पार्वती, दुर्गा मां, हनुमानजी, राधाकृष्ण आदि की आकर्षक झांकियां लोगों की आस्था का केन्द्र बनी रहीं। झांकिया लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहीं थी। श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर शर्बत और पानी की प्याऊ लगाई गईं थी। कई जगह प्रसादी का भी वितरण किया गया। 
विज्ञापन


नौटंकी से किया गया मनोरंजन 
शोभायात्रा के बाद रात में गांव में नौटंकी का आयोजन हुआ। मथुरा से आई नौटंकी पार्टी ने गांववासियों का भरपूर मनोरंजन किया। रातभर श्रोता नौटंकी को देखकर आनंद लेते रहे। नौटंकी के आयोजन में सभी ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। 

गुड़ की भेली टांगने की परंपरा
लाड़पुर में होली की परंपरा के अनुसार शनिवार को बांस पर गुड़ की भेली टांगी जाएगी। इस भेली की सुरक्षा गांव की महिलाएं करेंगी। जो कोई भी व्यक्ति महिलाओं से बचकर इस गुड़ की भेली को छू लेगा उसे नकद ईनाम दिया जाएगा। गांव में इस तरह का आयोजन कई स्थानों पर होगा। लगातार तीन दिनों तक यह परंपरा निभाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें