फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कायाकल्प टीम ने देखीं जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 14 Jul 2024 04:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय कायाकल्प टीम ने शनिवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टीम में महेंद्र प्रताप सिंह डीपीएम अलीगढ़, प्रभा व सीएमओ कार्यालय से राज बघेल शामिल थे।
विज्ञापन

तीनों ने द्वारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, सीटी स्कैन कक्ष, ब्लड बैंग, पैथलॉजी लैब, एनआरसी कक्ष व्यवस्थाएं देखीं। टीम के निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची रही। जिला अस्पताल की स्थिति रिपोर्ट टीम शासन को भेजेगी। जिससे बाद इसकी घोषणा की जाएगी। कायाकल्प योजना में हाथरस जिला अस्पताल की रैंकिंग क्या होगी यह तय इसी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें